Hanuman Chalisa
Sun, 1 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bareilly Ki Barfi, Box Office, Kriti Sanon

बरेली की बर्फी... तीसरे दिन ही बनी फायदे का सौदा

बरेली की बर्फी
बरेली की बर्फी ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत जरूर की थी, लेकिन जैसे ही तारीफ वाली फिल्म समीक्षाएं आईं और माउथ पब्लिसिटी हुई, कलेक्शन में इजाफा हुआ। पहले दिन के कलेक्शन के मुकाबले दूसरे दिन 59 प्रतिशत ज्यादा कलेक्शन हुए और दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन कलेक्शन में 30.65 प्रतिशत का इजाफा हुआ। 
 
फिल्म ने पहले दिन 2.42 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 3.85 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले वीकेंड पर कुल कलेक्शन 11.30 करोड़ रुपये रहा। 
 
बरेली की बर्फी 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है जिसमें से 15 करोड़ रुपये विभिन्न अधिकारों के जरिये पहले ही हासिल हो गए। बची रकम निकालने के लिए दस करोड़ रुपये के कलेक्शन जरूरी थे और तीसरे दिन ही फिल्म ने इस आंकड़े को पार कर लिया है। अब यह फिल्म फायदे का सौदा बन गई है। 
 
अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और राजकुमार राव लीड रोल में हैं। 
ये भी पढ़ें
'गोल्ड' की मौनी रॉय का ग्लैमरस लुक