• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 29 अगस्त 2016 (11:51 IST)

दिल्ली में लोमहर्षक घटना, छेड़छाड़ के विरोध पर लड़की को जिंदा जला दिया!

दिल्ली में लोमहर्षक घटना, छेड़छाड़ के विरोध पर लड़की को जिंदा जला दिया! - Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली की भलस्वा डेरी इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर एक लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। लड़की 70 फीसदी जल चुकी है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक, उसके भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कुछ की तलाश जारी है।

 
आरोप है कि अभिषेक कई महीने से लड़की को परेशान कर रहा था जिसके बाद लड़की के भाई ने अभिषेक को ऐसा न करने की चेतावनी दी थी। इससे गुस्साए अभिषेक ने अपने पिता, चाचा, भाई और दोस्तों के साथ लड़की के घर पर हमला कर दिया। 
 
उन लोगों ने लड़की के भाई और मां को बुरी तरह पीटा और लड़की पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। 70 फीसदी जली हालत में लड़की को पहले बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 4 सितंबर को कश्मीर जाएगा, राजनाथसिंह करेंगे टीम का नेतृत्व