Hanuman Chalisa

ड्रेस डिजाइनर सब्यसाची ने किया दीपिका पादुकोण की साड़ी पर बड़ा खुलासा

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (23:42 IST)
मुंबई। चर्चित ड्रेस डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने स्पष्ट किया है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के समय जो साड़ी पहनी थी उसे उन्होंने डिजाइन नहीं किया बल्कि इसे अभिनेत्री की मां ने ही तोहफे में दिया था।
 
 
मुखर्जी ने इंस्टाग्राम हैंडल से शादी समारोह की नवदंपति की तस्वीरें साझा की थीं। डिजाइनर ने दीपिका की साड़ी वाले एक फोटो का शीर्षक लगाते हुए उन्होंने दावा किया सिर से पांव तक सब्यसाची। दीपिका ने यह साड़ी रणवीर सिंह के साथ कोंकणी रीति-रिवाज से हुई शादी के समय पहनी थी।
 
ऑनलाइन पोर्टल वॉयस ऑफ फैशन ने खबर दी है कि दीपिका की लाल सुनहरी कांजीवरम साड़ी को उनकी मां उज्ज्वला ने बेंगलुरु के एक शोरूम अंगादी गैल्लेरिया से खरीदा था। इस खबर के सामने आने के बाद सब्यसाची ने यह कहते हुए स्पष्टीकरण जारी किया कि दीपिका की मां ने कोंकणी परंपरानुसार यह साड़ी अपनी बेटी को तोहफे में दी थी।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि दीपिका की शादी वाली साड़ी उनकी मां उज्ज्वला पादुकोण ने हमें दी थी। हमें अभी ये जानकारी मिली है कि साड़ी को अंगादी गैल्लेरिया, बेंगलुरु से खरीदा गया है और हम उन्हें इसका श्रेय देना चाहते हैं।
 
6 साल से डेट कर रहे रणवीर और दीपिका ने पिछले सप्ताह इटली के लेक कोमो में आयोजित दो समारोहों में विवाह कर लिया था। 14 नवंबर की सुबह दोनों दक्षिण भारतीय रस्मों से विवाह बंधन में बंधे और फिर उत्तर भारतीय ढंग से 15 नवंबर को दोनों की शादी हुई। दीपिका और रणवीर बेंगलुरु और मुंबई में बुधवार और गुरुवार को शादी की दावत देंगे। 

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

कागजों में भगाए बंदर! राजस्थान संपर्क पोर्टल पर समस्या का 'फर्जी समाधान'

मेरठ में Electric Chak ने बदली कुम्हारों की जिंदगी! 210 से ज्यादा परिवारों को फायदा, 5 गुना तक बढ़ी आमदनी

Swachh Bharat Mission : CM योगी के मार्गदर्शन में बदली यूपी के शहरों की तस्वीर, 10 हजार से ज्यादा सार्वजनिक शौचालय-यूरिनल ब्लॉक्स बने

CM Yogi in Bahraich : नेपाल सीमा से बदलेगी बहराइच की तस्वीर! सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना, रेल सेवा की शुरुआत

बस्ती में वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह ने की खुदकुशी, पुलिस महकमे में हड़कंप

अगला लेख