Daily Horoscope
✕

कर्नाटक में जहरीले प्रसाद से अब तक 15 की मौत, मंदिर का महंत गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (13:51 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के चामराजनगर जिले में गत सप्ताह एक मंदिर में जहरीला प्रसाद खाने से 15 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने इस मामले में महादेश्वर हिल सालुरु मठ के महंत पीआई महादेवस्वामी को गिरफ्तार किया है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एमएस गीता ने बताया कि मठ के महंत महादेवस्वामी को गिरफ्तार किया गया है। उनकी इस घटना में भूमिका थी। जानकारी के मुताबिक महंत और एक महिला समेत कम से कम पांच लोगों की इस घटना में सीधी भूमिका है। अधिकारियों ने 15 दिसंबर की इस घटना को लेकर अभी तक 11 लोगों से पूछताछ की है।

क्या है मामला : कर्नाटक के चामराजनगर जिले के हानुर तालुक के सुवावाड़ी गांव में गत गुरुवार को मरम्मा मंदिर में प्रसाद खाने के बाद 120 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए थे। गुरुवार सुबह मरम्मा मंदिर की आधारशिला रखे जाने के मौके पर प्रसाद बांटा गया था।

घटना के दिन ही 9 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 6 लोगों की उसके बाद 4 दिनों में मौत हो गई थी। 27 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। जांच में प्रसाद में कीटनाशक पदार्थ पाए गए थे। पुलिस को शक है कि राजस्व बंटवारे को लेकर मंदिर के प्रबंधन से नाराज एक गुट ने प्रसाद में जहर मिलाया होगा। जिला प्रशासन ने प्रसाद में जहर मिलाने की आशंका जताई थी। 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

अगला लेख