गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Death toll in Himachal downpour rises to 19, railway bridge collapses
Written By
Last Modified: शनिवार, 20 अगस्त 2022 (21:19 IST)

हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से 19 लोगों की मौत, 8 लापता

हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से 19 लोगों की मौत, 8 लापता - Death toll in Himachal downpour rises to 19, railway bridge collapses
शिमला। भारी बारिश और भूस्खलन ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी तबाही मचाई है। इस तबाही में अभी तक 19 लोगों की मौत की खबर है। करीब 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। हालांकि, प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी हैं। 
 
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में हुई भारी बारिश के परिणामस्वरूप हुए भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य लापता हो गए। 
 
बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जल शक्ति एवं राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
 
खबरों के मुताबिक भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा नुकसान मंडी, कांगड़ा और चंबा जिले में हुआ है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम संबंधी 34 घटनाएं दर्ज की गई हैं। भारी बारिश की वजह से जलजमाव होने के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
ये भी पढ़ें
जम्मू कश्मीर में बारिश ने मचाई तबाही, रातभर रूकी रही वैष्णोदेवी यात्रा