रविवार, 2 अप्रैल 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Death threat to Chief Adviser to Chief Minister Mamata Banerjee
Written By
पुनः संशोधित बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (15:46 IST)

मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्‍य सलाहकार को जान से मारने की धमकी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंदोपाध्याय को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिली है।
 
पुलिस ने बताया कि बंदोपाध्याय की पत्नी एवं कलकत्ता विश्वविद्यालय की कुलपति सोनाली चक्रवर्ती को टाइप किया हुआ एक पत्र मिला, जिस पर गौरहरि मिश्रा के हस्ताक्षर है। पत्र लिखने वाले का कहना है कि वह शहर के राजाबाजार विज्ञान महाविद्यालय के रासायनिक प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पत्र पर 22 अक्टूबर की तिथि है, जिसमें लिखा गया है, ‘महोदया, आपके पति की हत्या कर दी जाएगी। आपके पति की जान कोई नहीं बचा सकता।’ 
 
उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। मई में सेवानिवृत्त हो चुके बंदोपाध्याय इस समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार हैं।
ये भी पढ़ें
पेगासस जासूसी कांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 सदस्यीय कमेटी करेंगी मामले की जांच