Daily Horoscope
✕

पेड़ से जंजीर में बंधी थी आठ साल की बच्ची

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (09:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने कहा कि बुधवार रात एक गरीब परिवार की आठ साल की एक बच्ची को एक पेड़ में जंजीर से बंधा हुआ देखा गया। उस वक्त आयोग की अध्यक्ष यहां एक मेट्रो स्टेशन के पास से भिक्षावृत्ति से मुक्त कराई गई दो लड़कियों से मिलने गई थी।
 
एक बयान में कहा गया है कि छोटी लड़कियों को मुक्त कराने के बाद आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उनके माता पिता की पहचान की जो आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास एक पटरी पर रहते हैं। उनके परिवार में 11 सदस्य हैं जिनमें नौ बच्चे हैं।
 
बयान में कहा गया है कि आयोग ने दौरे के दौरान देखा कि मुक्त कराई गई लड़कियों की बहन एक पेड़ में जंजीर से बांधी हुई है। माता पिता ने दावा किया कि उसे नशीले पदार्थों की लत है और इसी वजह से उन्होंने उसे बांध रखा है। इसमें बताया कि पुलिस और माता पिता की सहमति से बहनों को एक आश्रय गृह ले जाया गया। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख