ramcharitmanas
✕

Crime News: बेटी के प्रेमी को पिता ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया, युवती भी झुलसी

Updated: शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (09:44 IST)
सागर। सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के सेमरा लहरिया गांव में एक दिल दहला देने वाला वाकया हुआ। यहां एक पिता ने अपनी बेटी के प्रेमी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इस कांड में बेटी की झुलस गई। पुलिस ने पिता समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ALSO READ: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में 1 पुलिसकर्मी और 1 बिहार के व्यक्ति की हत्या
 
सागर में बीती रात प्रेम प्रसंग के चलते 25 वर्षीय एक युवक राहुल यादव को को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस कांड में उसकी प्रेमिका भी झुलस गई। युवक को गंभीर हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती का भी उपचार बीएमसी में चल रहा है। मरने के पहले युवक के बयान दर्ज हो गए हैं।
 
मामले की जानकारी होने पर जानकारी लगने पर एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा, सीएसपी रवीन्द्र मिश्रा सहित नरयावली और गोपालगंज थाना पुलिस भी बीएमसी पहुंच गई। मृतक के स्वजनों ने लड़की के परिवार वालों पर उसे बांध कर पेट्रोल छिड़कते हुए आग लगाने का आरोप लगाया है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं इस वारदात के बाद से सेमरा लहरिया गांव में दहशत का माहौल है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अगला लेख