Hanuman Chalisa

बाढ़ में फंसे लोगों को 6 दिन बाद मिला इलाज, कई को निकाला रेस्क्यू ऑपरेशन करके

कीर्ति राजेश चौरसिया
शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (16:12 IST)
रायसेन। रायसेन जिले के उमरावगंज थाने के दादरोद में बीते 6 दिनों से बेतवा नदी के उफान के कारण फंसे 100 से अधिक गांव वालों के पास डॉक्टरों की टीम पहुंची और बीमार ग्रामीणों का इलाज किया एवं 12 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
ALSO READ: देश के कइ राज्य बाढ़ से बेहाल, मणिपुर में सूखे जैसे हालात
उमरावगंज थाना प्रभारी शहवाज खान ने बताया कि मोनिका शुक्ला (एसपी रायसेन) को सूचना मिली थी कि दादरोद गांव में ग्रामीण बीते 6 दिन से बेतवा की बाढ़ में फंसे हैं। इसके बाद रेस्क्यू टीम वहां पहुंची और डॉक्टरों की टीम ने बाढ़ में फंसे मरीजों का इलाज किया।
 
बेतवा की बाढ़ ने दादरोद गांव को अपनी चपेट में ले लिया था। पुलिस को सूचना मिलने पर उमरावगंज थाना प्रभारी रेस्क्यू टीम के साथ 6 दिनों से बाढ़ में घिरे गांव में पहुंचे तो वहां जाकर देखा कि हालात बहुत ही खराब थे।
 
पहले तो बाढ़ में फंसे 12 लोगों को बचाया गया। उसके बाद डॉक्टरों की टीम लेकर वे गांव में पहुंचे और 100 से अधिक मरीजों का इलाज कराया। एमपी रायसेन के अनुसार जिले में बाढ़ से हालात बहुत ही खराब बने हुए हैं। बेतवा नदी में पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

रथयात्रा विशेष : जब नरेन्द्र मोदी ने बदल दिया था अहमदाबाद रथयात्रा का इतिहास, आज भी निभाते हैं यह नियम

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद कोएल मल्लिक ने दिया इस्तीफा

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

केतन की मंगेतर सिया गोयल के परिवार की बढ़ी मुश्किल, FDA ने बंद कराया कामकाज

MP UCC: मोहन सरकार समान नागरिक संहिता के जरिए साध रही है हिंदुत्व का एजेंडा?

अगला लेख