ramcharitmanas
✕

एमजी मोटर इंडिया ने लांच किया 'ब्रिज' ग्लोबल इंटर्नशिप प्रोग्राम

Updated: शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (16:04 IST)
एमजी मोटर इंडिया (MG Motor Indi) ने जून 2019 में हेक्टर एसयूवी की लांच के साथ भारतीय बाजार में कदम रखा था। हाल ही में कंपनी ने 'ब्रिज' नाम से एक ग्लोबल इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है।

यह 2-महीने की इंटर्नशिप होगी जिसमें विदेश के छात्रों को एमजी मोटर इंडिया की मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल अप्रोच के बारे में पढ़ाया जाएगा।

ब्रिज इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत एमजी छात्रों को इंडस्ट्री विषयों, मार्केट स्ट्रेटेजीज और लोकल बिज़नेस प्रोसेस आदि के बारे में भी ट्रेनिंग देगी।

अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मेजबानी करने के अलावा, एमजी अपने भारत के कर्मचारियों को क्रॉस-मार्केट एक्सपोज़र देने के साथ विकास के नए साधनों की भी तलाश कर रही है।

एमजी मोटर मूल रूप से एक ब्रिटिश कंपनी है। इसे ध्यान में रखते हुए, एमजी इंडिया ने ब्रिज प्रोग्राम के पहले वर्ष में ब्रिटेन के छात्रों की मेजबानी की।

इस दौरान ब्रिटिश छात्रों ने एमजी इंडिया के गुरुग्राम स्थित मुख्यालय और गुजरात के हलोल में स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लिया। उन्होंने वैश्विक ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुनिंदा एमजी शोरूमों में ग्राहकों के साथ बातचीत भी की।
Courtesy : CarDekho.com

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

Electric Scooter : TVS iQube बना नंबर 1, Hero Vida और TVS Orbiter की भी धूम, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 67.5% बढ़ी

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

अगला लेख