Daily Horoscope
✕

अगले 12 घंटे में चक्रवाती तूफान में तेजी, 4 दिसंबर को तमिलनाडु तट को पार करेगा

Updated: मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 (22:51 IST)
चेन्नई। बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व तथा आसपास के क्षेत्र पर बने रहे गहरे दबाव से अगले 12 घंटों में चक्रवाती तूफान के तेजी से आगे बढ़ने की आशंका जताई गई है और 4 दिसंबर की सुबह तूफान तमिलनाडु के कन्याकुमारी और पमबन तट को पार कर जाएगा।
ALSO READ: तमिलनाडु में फिर चक्रवाती तूफान की आशंका
मौसम विभाग ने मंगलवार को यहां एक बुलेटिन में बताया कि बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के कारण पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ तूफान आगे बढ़ रहा है। मौजूदा समय में तूफान श्रीलंका के त्रिंकोमाली से लगभग 460 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में और तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 860 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
 
मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान के तेजी से आगे बढ़ने का अनुमान है। पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ रहे इस तूफान की रफ्तार 75-85 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 95 किमी प्रति घंटे होने का अनुमान है। तेज हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान बुधवार शाम/रात को श्रीलंका के त्रिंकोमाली तट को पार कर जाएगा।
 
इसके बाद तूफान के पश्चिम की ओर बढ़ने की अत्यधिक संभावना है और 3 दिसंबर को यह सुबह मन्नार की खाड़ी और आसपास के कोमोरिन क्षेत्र में तेजी से उठेगा। इसके बाद यह पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 4 दिसंबर की सुबह कन्याकुमारी और पमबन के बीच तमिलनाडु के तट को पार करेगा।
 
इससे 2 और 3 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथूकुड्डी, तेनकासी, रामनाथपुरम और शिवगांगा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश और छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। 3 दिसंबर को दक्षिण केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा ओर अलाप्पुझा और 4 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु में भारी या मूसलधार बारिश होने की आशंका है। 3 और 4 दिसंबर को दक्षिण केरल में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
 
उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, माहे, कराईकल और उत्तरी केरल में आज मंगलवार और बुधवार तथा 4 दिसंबर को भारी वर्षा और 4 दिसंबर को तटीय तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले 2 दिनों में आंध्रप्रदेश के दक्षिण तटीय इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। (वार्ता)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख