dharma sangrah

राजस्थान पहुंचा चक्रवाती तूफान ताउते, अनेक जगह भारी बारिश

Updated: बुधवार, 19 मई 2021 (12:46 IST)
जयपुर। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते ने मंगलवार देर रात दक्षिणी राजस्थान में प्रवेश किया, जहां बीते 24 घंटे में अनेक जगह अत्यंत भारी बारिश बारिश दर्ज की गई। यह चक्रवात बुधवार की सुबह राज्य के उदयपुर के पास केंद्रित था और मौसम विभाग के अनुसार इसके अगले 12 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र में बदलने का अनुमान है।

ALSO READ: ​Photos : चक्रवात ताउते में फंसे 314 लोगों को भारतीय नौसेना ने बचाया
 
मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने बताया कि चक्रवाती तूफान ताउते ने 18 मई की मध्य रात दक्षिण राजस्थान में प्रवेश किया। बुधवार को सुबह इसका केंद्र उदयपुर से 60 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में था। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 12 घंटे में यह चक्रवात कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में आगे बढ़ेगा।

ALSO READ: Cyclone Tauktae Live Updates : चक्रवात ताउते ने गुजरात में मचाई तबाही, 7 की मौत
 
वहीं चक्रवात ताउते के कारण बीते 24 घंटे में राज्य के दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान डूंगरपुर के वेजा में रिकॉर्ड 232 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा कांवा में 144 मिमी., देवल में 142 मिमी., डूंगरपुर तहसील में 139 मिमी., धांबोला में 133 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
राजधानी जयपुर में बीते 25 घंटे से बूंदाबांदी हो रही है और हवाएं चल रही हैं। यह क्रम बुधवार को भी बना रहा। जयपुर में इस दौरान 38.5 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इससे अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। आगामी 24 घंटे में अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में अधिकतर स्थानों पर रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख