Daily Horoscope
✕

CSP ने पहले थप्पड़ मारा, फिर बोले- यहीं गाड़ दूंगा बदतमीजी की तो...

Updated: शनिवार, 19 जून 2021 (19:31 IST)
इंदौर। शहर में शनिवार को अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम के साथ इस कार्रवाई से प्रभावित लोगों का विवाद हो गया। इस बीच, सीएसपी ने दो लोगों को थप्पड़ जड़ दिए। बताया जा रहा है कि एसडीएम ने भी लात भी चला दी। 
 
शनिवार को राजीव गांधी चौराहे से तेजपुर गड़बड़ी तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कार्रवाई का विरोध कर रहे दुकानदारों का निगम व पुलिस की टीम के साथ विवाद भी हुआ। कहा-सुनी के दौरान सीएसपी जयंत राठौर ने दो व्यक्तियों को थप्पड़ भी मार दिए, जो कि वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि सीएसपी ने जिन व्यक्तियों को थप्पड़ मारा है वह बाप-बेटे थे।
 
निगम ने अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में तेजपुर गड़बड़ी से चोइथराम मंडी तक नर्मदा पाइपलाइन के ऊपर बनी फर्नीचर की 40 दुकानों को तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि यहां पिछले 10 सालों से दुकानें बनी हुई थीं। दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारियों ने पैसा लेकर उन्हें यहां दुकान लगाने की अनुमति दी थी। इन दुकानों से नगर निगम के कर्मचारी लगातार वसूली करते रहते थे। 
 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख