शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. CRPF personnel rescue a man trapped in landslide
Written By
Last Updated : बुधवार, 31 जुलाई 2019 (23:45 IST)

भूस्खलन के मलबे में फंसा, CRPF जवानों ने बचाई जान (वीडियो)

भूस्खलन के मलबे में फंसा, CRPF जवानों ने बचाई जान (वीडियो) - CRPF personnel rescue a man trapped in landslide
श्रीनगर। जम्मू श्रीनगर हाईवे पर माइलस्टोन 147 पर हुए भूस्खलन में धंसे एक व्यक्ति को CRPF की 72 बटालिटन के जवानों ने खुदाई कर बचा लिया।
 
सीआरपीएफ डॉग से मिले क्लू के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन में जवानों ने एक व्यक्ति को मंगलवार रात हुए भूस्खलन के मलबे में फंसे पाया। जवानों ने खुदाई कर इस व्यक्ति को बाहर निकाला और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
जम्मू में तैनात सीआरपीएफ के जन संपर्क अधिकारी आशीष कुमार झा ने बताया कि सीआरपीएफ की 72 वीं बटालियन का बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) राजमार्ग पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। उसी दौरान प्रशिक्षित श्वान अजेक्सी ने एक जगह जाकर भौंकना शुरू कर दिया। जवानों ने जब खोजबीन शुरू की तो, कल रात हुए भूस्खलन के मलबे में एक व्यक्ति को वहां फंसा हुआ पाया।
 
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पास के इलाके में तैनात बल की एक बटालियन को संदेश भेजा गया। कंपनी कमांडर एन एन मुर्मू जवानों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को मलबे से निकाल लिया गया।
 
दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि बल के प्रमुख ने उस कुत्ते को, उसकी देख रेख करने वाले कांस्टेबल राजेश कुमार दीक्षित और निरीक्षक मुर्मू को डीजी चक्र और प्रमाणपत्र देने की घोषणा की।