Daily Horoscope
✕

CRPF जवान ने किया दुर्लभ समूह का रक्तदान, बचाई एक बुजुर्ग की जान

Updated: गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (16:05 IST)
जम्मू। अशोक कुमार जब 2003 में सीआरपीएफ के लिए भर्ती प्रक्रिया से गुजर रहे थे तभी उन्हें मालूम चला कि उनका दुर्लभ रक्त समूह 'एबी नेगेटिव' है और तकरीबन 17 साल बाद उन्हें अपने एक कमांडेंट से सूचना मिली जिसमें उनसे रक्तदान करके पुंछ के 69 वर्षीय व्यक्ति की जान बचाने का आग्रह किया गया।
 
जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप स्थित शहर पुंछ के नाजिर हुसैन के परिवार ने कश्मीर स्थित सीआरपीएफ की 'मददगार' हेल्पलाइन को सोशल मीडिया पर एक संदेश भेजा था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें किडनी की बीमारी से जूझ रहे एक मरीज के लिए 'एबी नेगेटिव' रक्त की तत्काल आवश्यकता है।
ALSO READ: कश्मीर में फिर 'ऑपरेशन मां' की जरूरत
सीआरपीएफ की हेल्पलाइन ने तुरंत कार्रवाई शुरू करने हुए अपने डेटाबेस को खंगालना शुरू किया कि क्या उसकी जम्मू स्थित इकाइयों में किसी जवान का यह दुर्लभ रक्त समूह है। इसकी तलाश उन्हें 39 वर्षीय हेड कांस्टेबल और रेडियो ऑपरेटर अशोक कुमार तक ले गई जिनका यह दुर्लभ रक्त समूह था। कुमार सुंदरबनी, जम्मू में अर्द्धसैन्य बल की 72वीं बटालियन के इकलौते जवान हैं। 
 
कुमार ने फोन पर बताया कि जब मेरे कमांडेंट ने मुझे स्वेच्छा से यह करने के लिए कहा तो मुझे खुशी हुई और मैं मदद के लिए तैयार हो गया। बड़ी उम्मीद से मदद का इंतजार कर रहे हुसैन के पोते अदालत खान ने कहा कि कुमार का रक्तदान करना एक नेमत के तौर पर आया है।
 
खान ने सुरक्षा बल का शुक्रिया अदा करते हुए पत्र लिखा कि मैं हमेशा सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन का शुक्रगुजार रहूंगा तथा खासतौर से भाई अशोक कुमार का, जो एक फरिश्ते के तौर पर आए और इस मुश्किल वक्त में अपना कीमती रक्तदान देकर एक जान बचाई तथा यह साबित किया कि इंसानियत कभी नहीं मरती।
 
उन्होंने बताया कि 'एबी नेगेटिव' के दुर्लभ रक्त समूह होने के कारण कहीं भी यह रक्त उपलब्ध नहीं था और न ही परिवार के किसी सदस्य का यह रक्त समूह था। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख