Hanuman Chalisa

शर्मनाक, राखी के रिश्तों को सगे भाईयों ने किया तार-तार

Updated: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (21:47 IST)
घटना तो बहुत होती है लेकिन यह ऐसी घटना है कि आपको सकते में डाल देगी। जहां दो भाइयों ने इंसानियत की हदें पार कर दी है हैं तो वहीं बहन अब उनकी मौत की गुहार लगा रही है।
 
कलयुगी भाईयों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर रिश्तों को शर्मशार कर दिया है। 2 भाइयों ने मिलकर अपनी सगी बहन की आबरु को लूटा है और वे ऐसा पिछले 4 सालों से करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं, बहन के विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी देते रहे।
 
रक्षाबंधन पर भी किया रेप : यह सनसनीखेज घटना की कहानी पीड़िता जुबानी सुन आप थर्रा उठेंगे। उसने यह भी बताया कि रक्षाबंधन के दिन भी मेरे भाई अपनी गंदी हरकत से बाज नहीं आए। अब पीड़िता की गुहार है कि ऐसे सगे भाई समाज के नाम पर कलंक हैं। भगवान ऐसे भाई किसी को न दे और मेरे ऐसे भाईयों को फांसी की सजा हो हो।
 
मेरठ में एक बहन ने अपने दो सगे भाईयों पर रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगाकर सबको हैरान कर दिया है। 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली बहन ने नगर पुलिस अधीक्षक को आपबीती सुनाई तो अधिकारियों के पैरों तले से ज़मीन खिसक गई। 
 
बहन का आरोप है कि पिछले चार सालों से उसके दोनो भाई उसके साथ बलात्कार करते आ रहे हैं और इस बात को सार्वजनिक करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। 
 
पीड़िता ने चालाकी से किसी तरह आरोपी भाईयों की करतूत मोबाइल में कैद कर ली और मदद के लिए एक एन.जी.ओ. के पास पहुंची। जहां एन.जी.ओ. ने उसे पुलिस तक पहुंचाया। हालांकि आनन-फानन में पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को हिरासत में ले लिया है। 
 
आपको बता दें कि सिविल लाईन थाना इलाके के पांडव नगर में रहने वाली 12वीं की छात्रा ने आज अपने दो भाईयों पर चार वर्षों से जबरन रेप करने का आरोप लगाते हुए सबको चौंका दिया है, जिससे सबका सर शर्म से झुक गया और इंसानियत तार-तार हो गई। लड़की ने बताया कि उसके दोनों भाई 4 सालों उसकी अस्मत लूटते आ रहे हैं।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख