suvichar
✕

खौफनाक! ढोंगी बाबा ने दी शिष्य की बलि, खंडहर में फेंका शव

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (09:54 IST)
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के सुमेरपुर क्षेत्र में खुद को कृष्णावतार बताने वाले एक ढोंगी बाबा ने जन्माष्टमी की रात अपने शिष्य की बलि चढ़ा दी और खंडहर में शव फेंककर परिवार के साथ फरार हो गया।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांक गांव का सुन्दरलाल पिछले 15 साल से खुद को कृष्णावतार बताकर गांव में रहने लगा था। एक माह पहले अपने में खाली पड़े खंडहर में आसन लगाकर बैठ गया था और जन्माष्टमी के दिन बाहर निकलने की बात कही थी।
 
ढ़ोंगी बाबा ने 15 अगस्त को देर रात तक मौहर देवी के मंदिर में रासलीला रचाई थी और अपने शिष्य घनश्याम उर्फ श्याम बाबा (45) को साथ लेकर घर लौट गया और उसी रात घनश्याम की गला रेतकर नरबलि   दे दी।
 
घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घनश्याम की जहां पर हत्या की गई है वहां विधिवत पूजा पाठ किया गया है। ढोंगी बाबा शव को खंडहर में फेंककर परिवार समेत गायब हो गया।
 
इस सिलसिले में मृतक के पुत्र जीतेन्द्र ने सुन्दरलाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। (वार्ता) 

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख