dharma sangrah
✕

आपदा काल में मानवता और विवेक तो मत खोइए..!

Updated: शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (16:55 IST)
स्थान : रीगल चौराहा, देवी अहिल्या लाइब्रेरी के सामने। तारीख : 22 अप्रैल, 2021, समय : सुबह 7.30 के लगभग। एक पुलिसकर्मी रिक्शे को रोकता है और पूछताछ किए बिना ऑटो की चाबी निकाल लेता है और उसकी हवा निकालने की कोशिश करता है, रिक्शे में सवार मां-बेटी उसे रोकने की कोशिश भी करती हैं... 
 
पुलिसकर्मी चाबी लेकर सड़क के दूसरे छोर पर खड़ा हो जाता है। दरअसल, कर्फ्यू के दौरान लोग अनावश्यक बाहर नहीं निकलें इसके लिए पुलिसकर्मियों को हिदायत है कि इस तरह के लोगों की जांच करें और उन्हें रोकें। लेकिन, उन्हें यह भी स्पष्ट निर्देश (राज्य सरकार का आदेश भी) हैं कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र जाने से न रोका जाए। 
 
इस घटना में भी एक मेडिकल स्टूडेंट देवास के पास स्थित एक मेडिकल कॉलेज में परीक्षा देने जा रही थी। जहां बस खड़ी होती है, वहां तक उसकी मां भी ऑटो से उसे छोड़ने जा रही थीं, तभी यह घटना घट गई। पुलिसकर्मी ‍ने रीगल के पास रिक्शा रुकवा लिया और चाबी छीन ली। लड़की ने अपना टाइम टेबल और आईडी कार्ड भी दिखाया लेकिन उसने एक नहीं सुनी। ऑटो चालक से भी बदतमीजी की। 
इस पुलिसकर्मी का कहना था कि ऑटो से क्यों आए, आपको निजी वाहन से जाना चाहिए। जब स्टूडेंट की मां ने कहा कि यदि किसी के पास निजी वाहन न हो तो क्या उसे परीक्षा के अधिकार से वंचित कर दिया जाएगा? बाद में बात को अनसुनी कर यह पुलिसकर्मी चाबी लेकर सड़क के दूसरे छोर पर चला गया। 
 
लड़की इस डर से रोने लगी कि कहीं देर हो गई तो उसकी बस निकल जाएगी और वह परीक्षा नहीं दे पाएगी। इसी बीच, एक वरिष्ठ अधिकारी की नजर पड़ी तो उन्होंने मामले को समझा और पुलिसकर्मी को आवाज लगाई- मिश्रा, इन्हें चाबी दे दो। इसके बाद पुलिसकर्मी ने चाबी लौटाई और स्टूडेंट अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।
 
लड़की की मां ने वेबदुनिया से बातचीत में सवाल उठाया कि आपदा के इस दौर में जब ज्यादातर लोग शारीरिक, मानसिक, आर्थिक सभी तरह से टूट गए हैं, ऐसे में क्या 'जिम्मेदार' लोगों को मानवीयता और विवेकपूर्ण व्यवहार नहीं करना चाहिए?
लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख