dharma sangrah
✕

कॉंट्रैक्ट मैरिज मामले में 3 ओमानी नागरिक गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (00:11 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने खाड़ी के देशों के उम्रदराज लोगों के साथ ‘कॉंट्रैक्ट मैरिज’ की आड़ लें कमउम्र लड़कियों की तस्करी के मामले में एक मुख्य काजी समेत दो स्थानीय लोगों के साथ तीन और ओमानी नागरिकों को मंगलवार को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण जोन) वी. सत्यनारायण ने यहां बताया कि 70 साल के ओमानी नागरिक अल शयादी सुलेमान ने पुलिस के सामने दावा किया था कि वह अपने इलाज के लिए हैदराबाद आया है, लेकिन पता चला कि वास्तव में वह अपनी शादी के लिए आया था और वह कमउम्र लड़कियों की तलाश में है।
 
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ओमान का एक बिचौलिया शादी कराने के लिए सुलेमान को हैदराबाद लाया था। यह जांच चल रही है कि ओमानी बिचौलिए ने किन और लड़कियों को फांसा और उनकी तस्करी ओमान तथा खाड़ी के अन्य देशों में की।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक तीसरा ओमानी नागरिक अल अवदी यासिर ने हैदराबादी महिला से शादी की। वह 75 साल के एक ओमानी नागरिक अब्दुल्ला मुबारक को उसकी शादी कराने लाया था। 75 साल के मुबारक की आंखें जवाब दे रही हैं और वह पहले से ही 10 शादियां कर चुका है।
 
सत्यनारायण ने बताया कि पुलिस ने तीन ओमानी नागरिकों के साथ काजी अली अब्दुल्ला रिफाई को भी गिरफ्तार किया है जिसने कथित तौर पर बिचौलियों के अपने नेटवर्क के मार्फत विदेशियों को लड़कियां मुहैया कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक स्थानीय व्यक्ति नायाब इब्राहीम को भी गिरफ्तार किया। इब्राहीम अरब नागरिकों की शादी कराने में रिफाई की मदद करता था।
 
उन्होंने बताया कि तीनों ओमानी नागरिक रिफाई के साथ संपर्क में थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दो ओमानी नागरिकों- अब्दुल्ला मुबारक और अल शेयादी सुलेमान के बेटे अल शयादी सुलेमान खामिस मोहम्मद को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया शुरू की है क्योंकि उनके खिलाफ सबूत नहीं मिले।
 
एक अधिकारी ने बताया कि मुबारक ओमान में इमाम के रूप में काम करता है। वह गुर्दे का रोगी है और हफ्ते में तीन दिन उसका डाइलासिस होता है। (भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख