suvichar
✕

कांग्रेस नेता बोला, अगर विरोधी कोई गड़बड़ी करते हैं तो उनको काट डालें

Updated: बुधवार, 10 जनवरी 2018 (10:28 IST)
चंडीगढ़। पटियाला में कांग्रेस के एक नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी पंचायत चुनावों के दौरान अगर विरोधी कोई गड़बड़ी करते हैं तो वे उनको काट डालें। इसपर विपक्षी अकाली दल और आप ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
 
हरिंदरपाल सिंह मान ने सनौर सीट से 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। उन्होंने पटियाला के देवीगढ़ में पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की रक्षा करने का भी आश्वासन दिया था।
 
उनका एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें मान यह कहते दिख रहे हैं, 'मैं एक दिन पंचायत चुनावों के दौरान (पार्टी कार्यकर्ताओं में) तलवार बांटूंगा। कोई भी गड़बड़ी नहीं होने दें। उनको (विरोधियों को) काट डालने के बाद मेरे पास आएं। मैं किसी को भी आपको छूने नहीं दूंगा।
 
हालांकि, बयान पर बवाल मचने पर मान ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने सनौर के पंचायत सदस्यों से कहा कि वे इस साल के उत्तरार्ध में होने वाले पंचायत चुनावों के दौरान विरोधियों के किसी भी गलत कृत्य से नहीं डरें। उन्होंने कहा कि मैं उनका मनोबल बढ़ा रहा था क्योंकि वे पूर्ववर्ती शिअद-भाजपा शासन के दौरान पीड़ित रहे हैं। मान फरवरी 2016 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।
 
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से पुलिस को मान के खिलाफ हिंसा भड़काने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विरोधी अकालियों की हत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज करने का निर्देश देने को कहा। आम आदमी पार्टी ने भी मान के इस बयान की निंदा की और कांग्रेस से उसे पार्टी से बाहर करने की मांग की। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख