sundarkand

धन शोधन मामले में जाकिर नाइक को राहत

Updated: बुधवार, 10 जनवरी 2018 (10:15 IST)
नई दिल्ली। एक पीएमएलए न्यायाधिकरण ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के खिलाफ दर्ज धन शोधन के एक मामले में कुर्क की गई अचल संपत्तियों पर कब्जा लेने से रोक दिया है। एजेंसी ने इसके खिलाफ अपील करने की बात कही है।
 
ईडी ने पिछले साल मार्च में मामले में अस्थाई कुर्की के तहत चेन्नई में एक स्कूल भवन और एक गोदाम को कुर्क कर लिया था और धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के कड़े प्रावधानों के तहत यह किया गया।
 
अधिनियम के तहत कानूनी योजना के अनुसार इस तरह का आदेश अंतिम मंजूरी के लिए निर्णायक प्राधिकार के पास जाता है और अगर ईडी की कार्रवाई को स्वीकृति मिल जाती है तो प्रभावित पक्ष अपीलीय प्राधिकरण में अपील कर सकता है।
 
अपीलीय प्राधिकार (पीएमएलए) ने अब अपने हालिया आदेश में एजेंसी को कथित रूप से कुर्क की गई अचल संपत्तियों का कब्जा लेने से रोका है। उन्होंने कई सवाल किये और मामले में एजेंसी की कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया।
 
ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एजेंसी अपीलीय प्राधिकरण या न्यायाधिकरण के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेगी और मामले में यह झटके वाली बात नहीं है। (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

अगला लेख