Hanuman Chalisa
✕

कांगो में जातीय हिंसा में 49 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 3 मार्च 2018 (15:16 IST)
फाइल फोटो 
गोमा/डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो। मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के इतुरी प्रांत में हेमा चरवाहे और लेंडू समुदाय के किसानों के बीच हुई जातीय हिंसा में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई।
 
इस माह में जातीय हिंसा की यह दूसरी घटना है। 1998-2003 के युद्ध के बाद से दोनों समूहों के बीच तनाव काफी कम हो गया था, लेकिन हाल के कुछ महीनों में जमीन को लेकर जारी विवाद के कारण दोनों समूहों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। फरवरी में सशस्त्र हेमा और लेंडू समुदायों के बीच हुई हिंसा में कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है। 
 
गौरतलब है कि युगांडा और रवांडा से सटे हुए पूर्वी कांगो के सीमावर्ती इलाकों में पिछले एक वर्ष के दौरान विद्रोही गतिविधियों में काफी इजाफा हुआ है। राष्ट्रपति जोसेफ कबीला ने दिसंबर 2016 में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद से हटने से इंकार कर दिया था। (वार्ता) 
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख