Daily Horoscope
✕

रात 12 बजे एक्शन में आए कम्प्यूटर बाबा, नर्मदा तट पर जब्त किए 3 करोड़ के डंपर

Updated: रविवार, 22 दिसंबर 2019 (12:22 IST)
रायसेन। नदी न्यास के अध्यक्ष और महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा ने नर्मदा नदी के अलीगंज के सिवनी घाट से रात 12 बजे पुलिस बल के साथ करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कम्प्यूटर बाबा ने 4 पोकलेन 1 जेसीबी मशीन सहित एक डंपर को जब्त किया।
 
पकड़ी गई मशीनों की कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए बताई जा रही है। खनिज माफिया इन मशीनों के द्वारा नर्मदा नदी से बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे थे। कम्प्यूटर बाबा जब इस कार्रवाई को करने पहुंचे तो वहां खनिज माफिया में हड़कंप मच गया और सैकड़ों डंपर यहां वहां भागते नजर आए। कम्प्यूटर बाबा ने जब्त मशीनों का पंचनामा बनवा कर पुलिस प्रशासन और तहसीलदार के हवाले कर दिया।
 
कार्रवाई के दौरान कम्प्यूटर बाबा की टीम सिवनी घाट पर पहुंची तो खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया और सभी लोग अपने वाहन छोड़कर भाग गए। इसके बाद कम्प्यूटर बाबा ने तहसीलदार और मीडियाकर्मियों के साथ पंचनामा बनवाया और चार पोकलेन मशीन एक जेसीबी और एक डंपर जब्त कराया जिनकी कीमत करीब 3.30 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
 
ये सभी मशीनें रसूखदार नेताओं की बताई जा रही हैं जिन्हें छुड़ाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के पास रात में ही फोन आने लगे। इस कार्रवाई में रायसेन खनिज विभाग नदारद रहा और खनिज विभाग की टीम ने निष्क्रियता दिखाई। इस पर कम्प्यूटर बाबा ने गुस्सा भी जाहिर किया।
 
कम्प्यूटर बाबा के अभी तक के दौरों के दौरान यह सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि कमलनाथ सरकार किसी भी कीमत पर मां नर्मदा में अवैध उत्खनन मशीनों द्वारा नहीं होने देगी।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख