dharma sangrah
✕

पुणे के गांव में सांप्रदायिक हिंसा मामला, 500 से ज्‍यादा के खिलाफ FIR, 17 लोगों को हिरासत में लिया

Updated: शनिवार, 2 अगस्त 2025 (18:21 IST)
Pune Maharashtra crime News : महाराष्ट्र में पुणे जिले की दौंड तहसील के यवत गांव में एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हुई झड़पों के दौरान आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने 500 से अधिक लोगों के खिलाफ चार मामले दर्ज किए हैं और उनमें से 17 लोगों को हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया चुका है और उसके खिलाफ अलग से एक मामला दर्ज किया गया है। नाराजगी के कारण शुक्रवार दोपहर यवत गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया और हिंसा की अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। इस दौरान लोगों के समूहों ने तोड़फोड़ की और संपत्तियों को आग लगा दी।
 
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया चुका है और उसके खिलाफ अलग से एक मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर नाराजगी के कारण शुक्रवार दोपहर यवत गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया और हिंसा की अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। इस दौरान लोगों के समूहों ने तोड़फोड़ की और संपत्तियों को आग लगा दी।
ALSO READ: पुणे के दौंड में भड़की हिंसा, धर्मस्थल पर पथराव, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
यवत पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, अब तक, हमने हिंसा के संबंध में कुल पांच मामले दर्ज किए हैं। इनमें से चार मामले आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपी 500 से ज्यादा लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। इन 500 से ज्यादा लोगों में से 100 से अधिक लोगों की पहचान हो चुकी है और 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि इन मामलों के अलावा, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने वाले युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हिंसा में शामिल लोगों ने एक मोटरसाइकल, दो कारों, एक धार्मिक स्थल और एक बेकरी को निशाना बनाया और आगजनी की। उन्होंने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।
ALSO READ: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, ट्रेलर ने गाड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत, 25 घायल, लगा लंबा जाम
उन्होंने बताया कि यवत में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है। शुक्रवार को पुणे दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि एक युवक ने एक हिंदू पुजारी के बलात्कार के मामले में शामिल होने के बारे में एक आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की थी, जिससे स्थानीय निवासी नाराज हो गए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। यवत में स्थिति अब नियंत्रण में है और शांति बनी हुई है। दोनों समुदायों के लोग एकजुट हैं और तनाव कम करने के प्रयास जारी हैं। कुछ लोग तनाव पैदा करने के लिए ही ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट डालते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का अधिकार नहीं है।
ALSO READ: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चुराचांदपुर में गोलीबारी, कुकी नेशनल आर्मी के डिप्टी चीफ समेत 4 की मौत, क्या है राज्य में हिंसा का इतिहास
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि जिस युवक ने आपत्तिजनक व्हाट्सएप पोस्ट अपलोड किया था, वह नांदेड़ का रहने वाला है और एक दिहाड़ी मजदूर है। उन्होंने बताया कि उसने मध्य प्रदेश में हुई एक घटना से संबंधित एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी, जिससे स्थानीय निवासी भड़क गए और उन्होंने तोड़फोड़ की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

जेनसन हुआंग को दोबारा कुर्सी पर बिठाने के लिए मैदान में उतरे एलन मस्क! जानिए क्यों मचा है सिलिकॉन वैली से वॉशिंगटन तक घमासान

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

Top News 16 November : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

अगला लेख