ramcharitmanas
✕

बिहार के मुजफ्फरपुर में कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में 12 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 7 मार्च 2020 (11:32 IST)
मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार की तड़के कार और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
जिला मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि दुर्घटना उत्तरी पटना से 80 किलोमीटर दूर कांति इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर उस दौरान हुई, जब 14 लोगों को ले जा रहा तेज रफ्तार एक वाहन विपरीत दिशा से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर से टकरा गया।
ALSO READ: तमिलनाडु में भीषण सड़क दुर्घटना, कंटेनर लॉरी से टकराई बस, 19 लोगों की मौत
सिंह ने कहा कि कार में बैठे लोग हथौरी इलाके के एक गांव के निवासी थे और होली पर बक्सर से अपने घर लौट रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और 7 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि 4 लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। ट्रैक्टर में बैठे एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। इसके अलावा कार में बैठे 3 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
 
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि दुर्घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ घंटों के लिए बंद रहा। पुलिस और त्वरित कार्रवाई बल ने मौके पर पहुंचकर सड़क को खाली कराया जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

अगला लेख