Hanuman Chalisa
✕

प्लास्टिक कप का इस्तेमाल, कलेक्टर ने खुद पर लगाया 5000 का जुर्माना

Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (08:16 IST)
बीड। महाराष्ट्र के बीड़ जिले में कलेक्टर आस्तिक कुमार पांडे ने एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए खुद पर ही 5000 रुपए का जुर्माना लगा दया। दरअसल महाराष्‍ट्र चुनाव को लेकर हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्लास्टिक कप में चाय दी गई थी। महाराष्ट्र में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध है।
 
दरअसल, सोमवार को कलेक्टर ऑफिस में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नामांकन वापसी की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी। इस दौरान पत्रकारों को चाय देने के लिए प्लास्टिक के कप का इस्तेमाल किया गया था।
 
इस पर एक एक पत्रकार ने कलेक्टर को राज्य में प्लास्टिक बैन का हवाला देते हुए प्लास्टिक कप में चाय देने पर सवाल किया। इसके बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया। कर्मचारियों ने प्लास्टिक के कप को हटा लिए।
 
कलेक्टर आस्तिक ने खुद पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया। उन्होंने कहा कि हम प्लास्टिक बैन को पूरी तरह लागू करने में नाकाम रहे हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

अगला लेख