dharma sangrah
✕

कोल्ड स्टोरेज के चेंबर की छत गिरी, मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत, 10 जख्मी

Updated: गुरुवार, 16 मार्च 2023 (20:13 IST)
संभल। जिले के चंदौसी क्षेत्र में इस्लाम नगर मार्ग पर गुरुवार को एक निजी कोल्ड स्टोरेज के चेंबर की छत गिरने से मलबे में दबकर 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य घायल हो गए। मलबे में अभी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
 
परिक्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि मलबे से अभी तक कुल 12 लोगों को बाहर निकाला गया है जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है। उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे कुछ लोग बचाव कर्मियों को प्रतिक्रिया दे पा रहे हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम किया जा रहा है। 
 
उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के सिलिंडर रखे होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में बहुत एहतियात बरती जा रही है। बचाव अभियान देर रात तक चलने की सम्भावना है।
 
माथुर ने बताया कि मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। इसके लिये रोशनी का पूरा इंतजाम किया गया है।
 
चंदौसी के उप जिला अधिकारी रामकेश धामा ने बताया कि क्षेत्र के मई गांव में इस्लाम नगर मार्ग पर स्थित एक निजी कोल्ड स्टोरेज के चेंबर की छत आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक ढह गई।
 
इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सम्भल के चंदौसी में कोल्ड स्टोर में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख