suvichar

सेंसेक्स 79 अंक चढ़ा, 5 दिन से जारी गिरावट पर लगा विराम

Updated: गुरुवार, 16 मार्च 2023 (17:25 IST)
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले 5 दिन से जारी गिरावट पर गुरुवार को विराम लगा और कारोबार के अंतिम घंटे में बैंक, ऊर्जा तथा वित्तीय शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स 78 अंक से अधिक चढ़कर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 13.45 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 16,985.60 अंक पर बंद हुआ।

यूरोपीय बाजारों में अच्छी शुरुआत से निवेशकों की धारणा पर सकारात्मक असर पड़ा। हालांकि स्विट्जरलैंड की वित्तीय सेवा कंपनी क्रेडिट सुइस को लेकर चिंता तथा अमेरिका में दो बैंकों के विफल होने से वैश्विक बैंकिंग प्रणाली को लेकर आशंकाएं बनी हुई हैं।

तीस शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 78.94 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,634.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 57,887.46 अंक तक गया और 57,158.69 अंक तक नीचे आया।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 17 लाभ में रहे। इसी तरह, पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.45 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 16,985.60 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 लाभ में रहे।

उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार के ज्यादातर समय दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे, लेकिन अंतिम घड़ी में लिवाली से बढ़त में बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों में नेस्ले इंडिया सबसे ज्यादा 2.54 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा एशियन पेंट्स, एचयूएल, टाइटन, सन फार्मा, भारतीय स्टेट बैंक, पावरग्रिड और बजाज फिनसर्व में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक और रिलायंस नुकसान में रहे। इनमें 3.31 प्रतिशत तक की गिरावट रही। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी काफी नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। क्रेडिट सुइस के नकदी बढ़ाने की योजना की घोषणा से बाजार पर अच्छा असर पड़ा। क्रेडिट सुइस ने कहा है कि वह संकट से निपटने के लिए स्विस केंद्रीय बैंक से कोष कर्ज लेगा और अपने तीन अरब डॉलर के कर्ज को वापस लेगा।

अमेरिका के बाजारों में बुधवार को मिलाजुला रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को 1,271.25 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

कानपुर के नत्थूपुरवा गांव में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, दो पायलटों की मौत

सिंहस्थ से पहले देश में निकलेगी एकात्म यात्रा, बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, सनातन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

इंदौर में कांग्रेस ने लोन पर शक्कर और पनीर बांटा, सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन- यज्ञ, महंगाई पर कई जगह प्रदर्शन

भोपाल में बुजुर्ग दंपती को 97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 22 लाख की ठगी, फर्जी सुप्रीम कोर्ट आदेश से डराया

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, 3.09 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी

अगला लेख