Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गुलमर्ग में मौसम की सबसे सर्द रात, लेह का तापमान शून्य से 6.5 डिग्री नीचे

शुक्रवार, 17 नवंबर 2017 (14:22 IST)
श्रीनगर। उत्तर कश्मीर में मशहूर स्की रिसोर्ट गुलमर्ग के साथ साथ लद्दाख क्षेत्र में लेह और करगिल शहरों में रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। ऐसा इस सप्ताह की शुरूआत में जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में बर्फबारी होने के कारण हुआ है।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा है और जम्मू कश्मीर में दूसरा सबसे ठंडा स्थान करगिल रहा। उन्होंने बताया कि लद्दाख क्षेत्र में करगिल शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
अधिकारी के मुताबिक लेह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर संभाग में सभी अन्य स्थानों पर गुरुवार रात का तापमान जमाव बिन्दु से ऊपर दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके कुछ दिनों के बाद तक मौसम काफी हद तक शुष्क बने रहने की संभावना है। (भाषा) 
 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

आगरा में सनसनीखेज वारदात, पति की हत्या के बाद पत्नी ने बाथरूम में दफनाया शव, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू, जुलाई में स्कूलों में होगा महा पौधरोपण, हर छात्र बनेगा एक पौधे का संरक्षक

UP के शिक्षकों को बड़ी सौगात, 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस चिकित्सा योजना, परिवार को भी मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ

अगला लेख