शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Coast Guard rescues fishermen stranded at sea near Kerala
Written By
Last Modified: गुरुवार, 4 मार्च 2021 (12:40 IST)

तटरक्षक बल ने केरल के पास समुद्र में फंसे मछुआरों को बचाया

तटरक्षक बल ने केरल के पास समुद्र में फंसे मछुआरों को बचाया - Coast Guard rescues fishermen stranded at sea near Kerala
कासरगोड (केरल)। तटरक्षक बल की मदद से केरल में बुधवार रात बेकल तट के पास समुद्र में नौका डूबने के बाद फंसे 5 मछुआरों को बचा लिया गया।

चानतेरा बंदरगाह से 5 मछुआरे नाव से समुद्र की तरफ निकले थे। प्रतिकूल मौसम के कारण नौका के क्षतिग्रस्त होने पर मछुआरे तट से करीब 6 समुद्री मील दूरी पर फंस गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद तटरक्षक अधिकारियों ने तेजी से कदम उठाए और सभी को सुरक्षित निकाल लिया। पांचों मछुआरे तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं।(भाषा)
ये भी पढ़ें
किसान समर्थकों के खिलाफ छापेमारी करवा रही है केंद्र सरकार : राहुल गांधी