dharma sangrah
✕

कोच ने कबड्डी खिलाड़ी का यौन शोषण किया, दी वीडियो वायरल करने की धमकी

Updated: मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023 (11:42 IST)
नई दिल्ली। एक कबड्डी खिलाड़ी ने कबड्डी कोच जोगिंदर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद भी कोच उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दे रहा था। यह खिलाड़ी एशियन गेम्स में हिस्सा ले चुकी है। FIR कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
पीड़िता ने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 2012 में एक प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कबड्डी कोच जोगिंदर के संपर्क में आई थी। वर्ष 2015 में अभ्यास के दौरान कोच ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो खींचीं और वीडियो भी बना लिए।
 
खिलाड़ी ने कहा कि वर्ष 2018 में एक प्रतियोगिता में जीत के बाद जब उसे एक बड़ी रकम मिली तो कोच ने इसमें से 43.5 लाख अपने खाते में जमा करवा लिए।
 
शादी के बाद आरोपित कोच ने एक बार फिर पीड़िता को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपित ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो और फोटो प्रसारित करने की धमकी देता है। लगातार धमकी से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत दी।

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

सोनिया गांधी की किताब और कंगना रनौत का पोस्ट: आखिर क्यों बीजेपी सांसद पर दर्ज हुआ केस?

अगला लेख