Daily Horoscope
✕

कार्बेट नेशनल पार्क में सीएम धामी ने किया जंगल सफारी, 'एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 1000 से अधिक पौधारोपण

Updated: रविवार, 6 जुलाई 2025 (16:50 IST)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कार्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान वन्य जीवन की अद्भुत और रोमांचकारी झलक का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव केवल प्रकृति की सुंदरता को देखने का नहीं, बल्कि जैव विविधता और प्रकृति की अनमोल विरासत से जुड़ने का अवसर भी है।
ALSO READ: CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी
 मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप जंगल सफारी पर्यटन को आज एक नई पहचान मिली है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखण्ड आ रहे हैं, जिससे राज्य की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए द्वार भी खुले हैं।
 
इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वन विभाग, स्थानीय समुदाय और पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से 1000 से अधिक पौधों का सामूहिक रोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महज एक पौधारोपण नहीं, बल्कि मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान का भावपूर्ण प्रतीक है।
 
 मुख्यमंत्री ने वन विभाग की टीम से भी भेंट की और उनके द्वारा वनों व वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विभाग की प्रतिबद्धता और समर्पण को राज्य की हरियाली और जैव विविधता के संरक्षण हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

अगला लेख