• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. CM Bhagwant Mann will do Vipassana meditation in Visakhapatnam
Written By वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Last Modified: चंडीगढ़ , बुधवार, 3 जनवरी 2024 (16:18 IST)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विशाखापत्तनम में करेंगे विपश्यना ध्यान

विपश्यना से लौटने के बाद गुजरात में चुनावी रैलियां करेंगे मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विशाखापत्तनम में करेंगे विपश्यना ध्यान - CM Bhagwant Mann will do Vipassana meditation in Visakhapatnam
Chief Minister Bhagwant Manns Vipassana meditation: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Maan) भी विपश्यना (Vipassana) साधना करेंगे। जानकारी के मुताबिक भगवंत मान आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में विपश्यना करेंगे। 
 
जानकारी के अनुसार मुख्‍यमंत्री भगवंत मान विपश्यना के लिए विशाखापत्तनम में 4 दिन रहेंगे। शनिवार शाम को वे राजधानी दिल्ली लौटेंगे। उसके अगले दिन मान के गुजरात दौरे पर जाने की संभावना है, जहां वे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की रैलियों में शामिल होंगे।
 
केजरीवाल ने भी की थी विपश्यना : उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हाल ही में विपश्यना पर गए थे। उन्होंने पंजाब के होशियारपुर में 19 से 3 दिसंबर 2023 तक 10 दिवसीय विपश्यना साधना में शामिल हुए थे। केजरीवाल इससे पहले भी विपश्यना के लिए जा चुके हैं। 
 
विपश्यना से लौटने के बाद केजरीवाल ने कहा था कि इस साधना से असीम शांति मिलती है। नई ऊर्जा के साथ फिर जनता की सेवा में लगेंगे।
 
क्या है विपश्यना ध्यान : विपश्यना ध्यान विधि भगवान बुद्ध की मूल शिक्षाओं से निकली है। कुछ समय पूर्व यह म्यांमार में ही प्रचलन में थी। भारत में आने के बाद एक बार फिर यह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल रही है। 10 दिन की साधना के बाद इसका तन और मन दोनों पर ही सकारात्मक असर पड़ता है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
 
 
ये भी पढ़ें
शिवराज ने अपने बंगले का नाम रखा ‘मामा का घर’, कहा जनसेवा का यज्ञ चलता रहेगा