Daily Horoscope
✕

उत्तराखंड के सिरोबगड में बादल फटने से तबाही, भूस्खलन के चलते हाईवे जाम

Updated: शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (22:25 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के सिरोबगड और नारकोटा इलाकों में पिछले तीन हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इसके साथ दुर्घटना की आशंकाओं के चलते राजमार्गों को बंद कर दिया गया है। तीन दिनों से इतनी तेज बारिश हो रही है, मानो बादल फट गए हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिर गया। बताया जा रहा है कि पहाड़ गिरने के कारण वहां से गुजर रही कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कई जगह सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इसमें किसी तरह की हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। 
 
भूस्खलन के चलते रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच हाइवे पर यातायात बाधित हो गया है। एक तरफ जहां बदरीनाथ-ऋषिकेश हाईवे लैंडस्लाइड के कारण गुरुवार रात से ही बंद है, तो वहीं शुक्रवार दोपहर को केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया है। केदारनाथ हाईवे पर शुक्रवार दोपहर को तहसील के पास चट्टान टूटने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। (फाइल फोटो)
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

अगला लेख