Hanuman Chalisa

Airline को धमकी मामले में 12वीं का छात्र गुजरात से गिरफ्तार

सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (12:30 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने गुजरात से 12वीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। उसने कथित रूप से ट्वीट कर दावा किया था कि विमानन कंपनी 'अकासा एयर' का विमान गिर जाएगा। कंपनी ने मुंबई में हवाई अड्डा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ट्वीट के बाद, निजी कंपनी ने मुंबई में हवाई अड्डा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 18 वर्षीय छात्र ने ट्वीट किया था, अकासा एयर बोइंग 737 मैक्स (विमान) गिर जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पता लगाया कि ट्वीट का ‘इंटरनेट प्रोटोकॉल’ (आईपी) पता गुजरात के सूरत का है जिसके बाद पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई तथा 27 मार्च को छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे विमानों के बारे में जानने में रुचि है और उसे सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट के परिणाम के बारे में पता नहीं था। उन्होंने बताया कि छात्र ने पुलिस से कहा कि उसका इरादा अव्यवस्था पैदा करने का नहीं था।

अधिकारी ने बताया कि एक दिन की हिरासत के बाद आरोपी को 5 हजार रुपए की ज़मानत पर रिहा कर दिया गया, क्योंकि उसकी परीक्षाएं जारी हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

UP के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के पीजी डिप्लोमा की मान्यता उच्च स्तर की

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

दतिया उपचुनाव : भारत सिंह कुशवाह बोले- विकास के दम पर जीतेंगे, भाजपा को मिल रहा बड़ा समर्थन

समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचा 13 साल का अमिताभ, बोला- ताऊ ने मकान पर लगाया ताला, जांच में सामने आई हकीकत

अगला लेख