Hanuman Chalisa

झारखंड में 2 समूहों के बीच झड़प, पुलिस अधिकारी घायल, सांसद के कार्यालय में लगाई आग

Updated: गुरुवार, 9 जनवरी 2025 (23:27 IST)
Jharkhand Crime News : झारखंड के धनबाद जिले में बृहस्पतिवार को 2 समूहों के बीच झड़प के दौरान एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घायल हो गया और गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के पार्टी कार्यालय में आग लगा दी गई। एक कोयला आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा बनाई जा रही चहारदीवारी को लेकर यह झड़प हुई। चौधरी ने मंगलवार को आउटसोर्सिंग कंपनी के काम के स्थल का दौरा किया था और कंपनी के पदाधिकारियों को सलाह दी थी कि जब तक जमीन देने वालों को मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक वे चहारदीवारी का निर्माण नहीं करें। झड़प के सिलसिले में अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया, झड़प के सिलसिले में अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मधुबन थाना क्षेत्र के बाबूडीह इलाके में एक कोयला आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा बनाई जा रही चहारदीवारी को लेकर यह झड़प हुई।
ALSO READ: झारखंड में मिला 'तक्षक नाग', महाभारत काल से है तक्षक का संबंध, जानिए पूरी कहानी
अधिकारी ने कहा, जैसे ही कंपनी ने दीवार का निर्माण शुरू किया भूमि खोने वालों ने विरोध करना शुरू कर दिया और कंपनी द्वारा अधिग्रहण की गई भूमि के बदले में मुआवजे और नौकरी की मांग करने लगे। एक अन्य समूह (जो एक राजनीतिक दल से संबद्ध है) ने आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थन में हस्तक्षेप किया।
 
अधिकारी ने बताया, उन्होंने प्रदर्शनकारी समूह के साथ झड़प की और पत्थरबाजी करने के साथ गोलियां चलाईं तथा कई मोटरसाइकल में आग लगा दी। मधुबन थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि बाघमारा अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पुरुषोत्तम कुमार सिंह भारी सुरक्षा के साथ स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर गए थे, लेकिन माथे पर पत्थर लगने से घायल हो गए।
 
प्रकाश ने बताया, सिंह के घायल होने पर दोनों समूहों के सदस्य मौके से भाग गए। प्रकाश ने कहा, स्थिति अब नियंत्रण में है और हम झड़प में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं। हमने घटना के सिलसिले में कारू यादव सहित दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
ALSO READ: झारखंड में क्यों नहीं कामयाब हो सकी बीजेपी
इस बीच यादव के समर्थकों ने गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के धनबाद में बाघमारा के खखरी स्थित कार्यालय में आग लगा दी। चौधरी ने मंगलवार को आउटसोर्सिंग कंपनी के काम के स्थल का दौरा किया था और कंपनी के पदाधिकारियों को सलाह दी थी कि जब तक जमीन देने वालों को मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक वे चहारदीवारी का निर्माण नहीं करें। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

MP Police Promotion: पुलिस जवानों ने CM मोहन यादव का जताया आभार, बोले- प्रमोशन से बढ़ा हौसला, CM ने कही बड़ी बात

Jharkhand Student Protest : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज, CM हेमंत सोरेन बोले- 'बातचीत से सुलझाएंगे मामला'

LIVE: भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों में घुटनों तक पानी, मंगलवार को छुट्टी

संसद में गतिरोध खत्म नहीं, अमित शाह के बयान के ऑफर पर भी नहीं बनी बात, कांग्रेस बोली- तीन मांगों पर समझौता नहीं

Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 47 लोगों की मौत, इक्वाडोर और पनामा तक महसूस हुए झटके

अगला लेख