biodatamaker
✕

चित्रकूट में फिरौती के लिए युवक की हत्या, शव कुएं से बरामद

Updated: रविवार, 27 मई 2018 (10:25 IST)
चित्रकूट। उत्तरप्रदेश में चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र में फिरौती के लिए एक युवक की हत्या कर दी गई जिसका शव कुएं से बरामद किया गया है।
 
 
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि सरैंया निवासी 18 वर्षीय संजीव गुप्ता 18 मई से लापता था। काफी तलाश के बाद जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने 20 मई को मानिकपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बदमाश ने परिजनों से फिरौती की मांग की। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए पता लगाया तो फोन उसी गांव के वीरेन्द्र द्वारा किया गया था।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार शाम वीरेन्द्र को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कुएं से संजीव का शव बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि फिरौती के लिए संजीव का अपहरण किया गया था लेकिन फिरौती नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया। पकड़े गए हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है। (वार्ता)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख