Daily Horoscope
✕

छत्तीसगढ़ में किशोरी से दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (10:36 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी समारोह में शामिल होने गई एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को कहा कि 2 आरोपी एसयूवी में घुमाने के बहाने उसे एक समारोह स्थल के पास एक सुनसान जगह ले गए और उससे दुष्कर्म किया।
 
 
राज्य के कबीरधाम जिले में एक किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के 3 दिन बाद यह मामला सामने आया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों की पहचान भुवनेश्वर निषाद और एसयूवी चालक त्रिलोचन जंघेल के तौर पर हुई है। दुर्ग के पुलिस अधीक्षक संजीव शुक्ला ने कहा कि आरोपी निषाद किशोरी का रिश्तेदार है।
 
राजनांदगांव जिले की रहने वाली लड़की शादी में शामिल होने बारात के साथ आई थी। शुक्ला ने कहा कि निषाद ने लड़की को एसयूवी में घुमाने का लालच दिया और ड्राइवर के साथ उसे लेकर एक सुनसान जगह गया, जहां पर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पुलिस ने लड़की की शिकायत पर निषाद और जंघेल को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख