Dhanteras
✕

घोषणा पत्र के लिए कांग्रेस ने मांगी जनता से राय

Updated: मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (11:51 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने जनता से सीधे जुड़ने की कोशिश में घोषणा पत्र के लिए आम जनता से ही राय मांगी है।
 
छत्तीसगढ़ में वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होंगे। राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस विधायक दल के नेता और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष टीएस सिंहदेव ने पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में आम लोगों की सहमति के लिए जनता से ही राय मांगने का फैसला किया है।
 
सिंहदेव ने कहा कि घोषणा पत्र आम जनता के लिए ही बनाया जाता है। अधिक सूचना विभिन्न समूहों और संगठनों से मिल सकती है जिन्हें धरातल की स्थितियों की जानकारी राजनेताओं से बेहतर होती है, और वे शासन की नीतियों से भी प्रभावित होते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हम उनसे (जनता से) सलाह लेकर कोई नीति बनाते हैं तो वह जनउपयोगी हो सकती है। घोषणा पत्र के संबंध में सुझाव संगठन के माध्यम से और व्यक्तिगत भी दी जा सकते है। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जा रहा है तथा व्हाट्सएप्प का भी इस्तेमाल किया जाएगा। सुझाव से जानकारी मिल सकेगी कि संसाधनों को कैसे विकसित किया जा सकता है तथा कहां अनावश्यक खर्च हो रहा है?
 
इससे जानकारी मिल सकेगी कि राज्य में विभिन्न संगठनों जैसे कोटवारों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं और मजूदरों की क्या स्थिति है। यह भी पता चल सकेगा कि शासन की योजनाओं की क्या स्थिति है।
 
सिंहदेव ने बताया कि जनता से सुझाव लेने के लिए कार्यालय बनाया गया है तथा एक ​व्यक्ति को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रत्येक जिले के कांग्रेस के पदाधिकारी आम लोगों से मिलेंगे।
 
राज्य में ​पिछले 14 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और कांग्रेस को लगातार तीन चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। (भाषा) 

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद अकोइजम को बड़ी जिम्मेदारी देने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

अगला लेख