shradh paksha
✕

महंगा पड़ा क्रिप्टो क्लाउड माइनिंग ऐप के जरिए निवेश, 31 लोगों को लगा 45 लाख का चूना

Updated: बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (12:48 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के सोलापुर में 31 लोगों को क्रिप्टो क्लाउड माइनिंग ऐप के जरिए निवेश करना खासा महंगा पड़ गया। उन्हें 45 लाख रुपए का चूना लगा है। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने लोगों को बेहतर मुनाफा मिलने का लालच देकर ये ऐप डाउनलोड करने और रकम निवेश करने को कहा था। ये तीनों लोग सोलापुर में आभूषण के कारोबार से जुड़े हुए थे।
 
पुलिस के अनुसार, निवेशकों से सीसीएच क्लाउड माइनर ऐप और क्रिप्टो लेन-देन ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा गया था। उन्हें क्रिप्टो लेन-देन ऐप के जरिये अपनी भारतीय मुद्रा को डॉलर में परिवर्तित करने और सीसीएच क्लाउड माइनर ऐप में निवेश करने का लालच दिया गया था। 
 
अब तक 31 लोगों ने पुलिस से संपर्क कर धोखाधड़ी की शिकायत की है। इनमें से कुछ निवेशकों को शुरुआत में भुगतान मिला था।
 
एक शिकायतकर्ता राम जाधव ने दावा किया कि उसने 4.28 लाख रुपए निवेश किए थे। जाधव के अनुसार, ऐप अब काम नहीं कर रहा और तीनों का कार्यालय भी बंद है।
 
क्या है क्लाउड माइनिंग : क्लाउड माइनिंग एक ऐसा तंत्र है, जो किराये के क्लाउड कम्युटिंग सर्वर का इस्तेमाल कर हार्डवेयर या संबंधित सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल किए बिना ही बिटक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी को भुनाने की सुविधा देता है।
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख