suvichar
✕

चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह, नहीं थम रहा मौत का भी सिलसिला

Updated: रविवार, 22 मई 2022 (22:09 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं का आंकड़ा 8.5 लाख का आंकड़ा पार कर गया है। सबसे ज्यादा तीर्थ यात्री केदारनाथ पहुंचे हैं। चारधाम यात्रा में अभी तक 59 श्रद्धालुओं की मौत भी हो चुकी है।
 
अब तक केदारनाथ धाम में 28 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक यात्री की गौरीकुंड में पैर फिसलने से मौत हुई।  यमुनोत्री धाम में 16 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। बदरीनाथ धाम में भी 11 यात्रियों ने जान गंवाई है। गंगोत्री धाम में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। रविवार को केदारनाथ में दो यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक केदारनाथ धाम में रविवार को दो यात्रियों की मौत हो गई। इनमें प्रीति सिंह उम्र 58, ब्रजधाम, रामबाग लेन, एसवी रोड़, बोरीवली महाराष्ट्र मुंबई जबकि 71 वर्षीय किरीट ए. त्रिवेदी निवासी मुंबई की अचानक तबीयत खराब होने पर केदारनाथ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 
साइना नेहवाल ने किए बाबा केदार के दर्शन : पद्मश्री व ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बाबा केदार और बद्रीनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। साइना नेहवाल केदारनाथ में एक घंटे तक मंदिर में रहीं। इस मौके पर बीकेटीसी ने इन्हें प्रसाद भी भेंट किया।
 
आज रविवार को पूर्वान्ह 11:30 बजे बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ केदारनाथ पहुंची। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका स्वागत कर समिति की तरफ से उन्हें प्रसाद भेंट किया।
 
साइना ने अपने पिता के साथ आदि गुरु शंकराचार्य समाधि के दर्शन भी किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार किया और फोटो भी खिंचवाई। एक घंटे तक धाम में ठहरने के बाद वह वापस लौट गईं। इस वर्ष यात्रा काल में साइना केदारनाथ मंदिर पहुंचने वाली पहली वीवीआईपी रहीं। 
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भगवान बदरी विशाल के भी दर्शन किए। उन्‍होंने मंदिर और परिसर के साथ तस्‍वीरें इंटरनेट मीडिया के माध्‍यम से शेयर की। 
 
सुशांत सिंह राजपूत की याद में सेल्फी पॉइंट : एक ऐसा भी वक्त था जब सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ फिल्म को उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने बैन कर दिया था। अब उन्हीं सुशांत सिंह राजपूत के नाम से बॉलीवुड को लुभाने में सरकार लग गई है।
 
प्रदेश के लोनिवि और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने घोषणा की है कि केदारनाथ धाम में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की स्मृति में फोटोग्राफी प्वाइंट बनेगा। मंत्री के अनुसार इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं केदारनाथ क्षेत्र भी विकसित होगा। इसके साथ ही बॉलीवुड भी उत्तराखंड की सुंदर वादियों से रूबरू हो सकेगा।पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसके लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग को निर्देश भी दिए हैं।
 
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ के जरिये केदारनाथ त्रासदी की घटना को दिखाया गया था।इस फिल्म की शूटिंग साल 2018 में केदारनाथ, त्रियुगीनारायण, तुंगनाथ सहित क्षेत्र के अन्य इलाकों में की गई थी। साल 2018 में हुई फिल्म की शूटिंग के बाद देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे। इसी कारण पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की स्मृति में केदारनाथ धाम सहित अन्य क्षेत्रों में फोटोग्राफी प्वाइंट बनाने की बात कही है।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख