Daily Horoscope
✕

Tejas Express में परोसे नाश्ते में इल्ली से मचा हड़कंप, यात्री ने रेलमंत्री से की शिकायत

नाश्ते में इल्ली निकलने से यात्रियों में नाराजगी

Updated: बुधवार, 3 जनवरी 2024 (23:42 IST)
  • तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में नाश्ते में इल्ली निकली
  • आईआरसीटीसी और रेलमंत्री से की शिकायत
  • तेजस एक्सप्रेस ट्रेन यात्री
Caterpillar found in breakfast in Tejas Express train : अहमदाबाद से मुंबई जा रही तेजस एक्सप्रेस ट्रेन (Tejas Express Train) में सफर कर रहे एक युवक को आईआरसीटीसी की ओर से परोसे गए नाश्‍ते में इल्‍ली मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रेन में युवक को सुबह दिए गए नाश्ता दिया गया। आधा उपमा खाने पर उसमें इल्ली निकली। बाद में युवक ने ट्वीट कर आईआरसीटीसी और रेलमंत्री से शिकायत की।

खबरों के अनुसार, आज तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक को परोसे गए नाश्‍ते उपमा में इल्‍ली इल्ली निकली। बाद में युवक ने ट्वीट के जरिए आईआरसीटीसी और रेलमंत्री से शिकायत की। युवक ने कहा कि जब मैं तेजस एक्सप्रेस ट्रेन से अहमदाबाद से भरूच जा रहा था।

इस बीच मुझे जो नाश्ता दिया गया, उसमें एक कीड़ा निकला। अगर मैंने खाना खा लिया  होता तो इसका जिम्मेदार कौन होगा, इस मामले में क्या कार्रवाई होगी? युवक के ट्वीट के जवाब में आईआरसीटीसी ने कहा कि ऐसा कड़वा अनुभव हमारा इरादा नहीं था। हम यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएंगे कि ऐसी घटना दोबारा न हो और इस संबंध में आपसे भी संपर्क किया जाएगा।

गौरतलब है कि ऐसी शिकायतें अक्सर होती रहती हैं। वंदेभारत एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, शताब्दी ट्रेन समेत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री अधिक किराया देकर यात्रा करते हैं। इससे यात्रियों में काफी नाराजगी है। इस तरह के मामले चिंताजनक और विचारणीय हैं।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख