biodatamaker
✕

बलात्कार एवं उत्पीड़न के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

Updated: शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (11:41 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे की एक पार्षद के कथित बलात्कार एवं उत्पीड़न के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक नरेन्द्र मेहता समेत 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
मीरा-भयंदर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जिला ग्रामीण पुलिस ने मेहता और संजय तारकर नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मेहता ने 3 दिन पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।
 
उन्होंने बताया कि अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि आरोपी फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि पार्षद का एक वीडियो 2 दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उसने मेहता पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
 
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका 1999 से उत्पीड़न किया जा रहा था और मेहता ने उसके परिवार को भी धमकाया था।
 
अधिकारी ने बताया कि तारकर और मेहता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक धाराओं और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार की रोकथाम) कानून, 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख