ramcharitmanas

बेटी को विदेश में पढ़ाने के लिए हुआ झगड़ा, व्यापारी ने पूरे परिवार को मार दी गोली

Updated: बुधवार, 23 मई 2018 (18:58 IST)
अहमदाबाद। बड़ी बेटी को उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजने को लेकर हुए विवाद में गुजरात के अहमदाबाद में एक व्यापारी ने अपनी पत्नी और 2 बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
 
पुलिस के अनुसार आरोपी धर्मेश शाह (50) कन्स्ट्रक्शन का व्यापार करता था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अहमदाबाद के पॉश इलाके में रहता था। शाह पर 15 करोड़ रुपए की उधारी थी जिसके बारे में उसके परिवार को नहीं पता था। बेटी की विदेश में पढ़ाई पर 70 लाख रुपए का खर्चा आना था जिसे लेकर सोमवार को परिवार में बहस हुई थी।
 
असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर एसएन जाला ने बताया कि जब पूरा परिवार सोने चला गया, तो अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से सबसे पहले शाह ने अपनी पत्नी अमिबेन को गोली मारी। इसके बाद उसने अपनी दोनों बेटियों हेली (24) और खुशी (18) की हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी पर एक गोली और बेटियों को 2-2 गोली मारी।
 
पत्नी और बेटियों की हत्या करने के बाद उसने अपनी कंपनी के एक इंजीनियर और कुछ रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है, हालांकि इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अपना गुनाह कबूल लिया और खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शाह को मर्डर के आरोप गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख