dharma sangrah
✕

मथुरा में भारी बारिश के बाद पानी में फंसी बस, इस तरह बची 15 यात्रियों की जान

Updated: गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (07:49 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में भारी बारिश के बाद नए बस स्टैण्ड पर रेलवे ब्रिज के नीचे एक जेनर्म योजना की बस पानी में फंस गई। बस में 15 यात्री सवार थे। इसके बाद अग्निशमन दल ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
 
पुलिस के अनुसार रेलवे ब्रिज के नीचे पानी में बस फंस जाने के बाद एक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आवास पर फोन कर मदद मांगी। बस आगरा से आई थी और उसमें 15 यात्री थे।
 
एसएसपी के निर्देश पर अग्निशमन दल पहुंचा। उसने पूरी तरह से पानी में डूबने के करीब पहुंच चुकी मिनी बस से यात्रियों को एक-एक बाहर निकाला।
 
मुख्य अग्नि सुरक्षा अधिकारी प्रमोद शर्मा के नेत्रृत्व में किए गए इस सराहनीय कार्य की सोशल मीडिया पर खासी प्रशंसा हो रही है। शर्मा ने बताया कि इस कार्य में एक घण्टा लगा। 8 फायरकर्मियों की टीम पूरी शिद्दत से लगी रही। जिस समय बचाव अभियान शुरु किया गया, उस समय भी बारिश का पानी सीने तक था।
 
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख