dharma sangrah
✕

Weather update : दिल्ली में मूसलधार बारिश, आने वाले 5 दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Updated: गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (08:19 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। मुख्य मार्गों पर जलजमाव के कारण सुबह यातायात प्रभावित हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि मध्य भारत के हिस्सों में अगले 5 दिन में भारी बारिश की संभावना है।
 
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में शाम 5 बजकर 30 मिनट तक मध्यम बारिश हुई और अगले 24 घंटे में और बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कई स्थानों पर यातायात गुत्थम-गुत्था होता रहा।
 
दिल्ली यातायात पुलिस आईटीओ, पुराना किला, विनोद नगर, सूरजमल मार्ग, सराय काले खां, धौला कुआं, भैरो रोड, इंद्रप्रस्थ पार्क के पास, सुल्तानपुर, मुनिरका मेट्रो स्टेशन, सिविल लाइन पुलिस थाना, मथुरा रोड और रानी झांसी मार्ग पर यातायात जाम की समस्या दूर करने में व्यस्त रही।नागरिक निकायों ने बारिश के कारण कुछ इलाकों में पेड़ उखड़ने की घटनाओं की सूचना दी। 
ओडिशा के उत्तरी तटीय इलाके में निम्न दबाव : मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के उत्तरी तटीय इलाके में निम्न दबाव वाले क्षेत्र बने हुए हैं। निम्न दबाव वाले क्षेत्र का निर्माण होना चक्रवात का पहला चरण होता है। आगामी 24 घंटे में इसके पश्चिम की ओर बढ़ने और दबाव वाला क्षेत्र बनने की काफी संभावना है।

19-20 अगस्त को छत्तीसगढ़ में, 20 अगस्त को पूर्वी मध्यप्रदेश में, 21 अगस्त और 22 अगस्त को पश्चिमी मध्यप्रदेश में, पूर्वी राजस्थान में 22 अगस्त को और गुजरात में 22 और 23 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।
 
आने वाले दिनों में भारी  बारिश की संभावना : जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में आने वाले दिनों में भारी से भारी बारिश की संभावना है। बुधवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के हिस्सों में भारी बारिश हुई। हरियाणा के अम्बाला, हिसार, करनाल, पंचकूला, यमुनानगर तथा सोनीपत में बहुत अधिक बारिश दर्ज हुई।
 
मध्य महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय : मध्य महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में मानसून सक्रिय है और अगले चार से पांच दिन में भारी बारिश की संभावना है। मुंबई और ठाणे में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिणी बंगाल के जिलों में 19 से 25 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है। मछुआरों को 19 और 20 अगस्त को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख