dharma sangrah

कोल्हापुर में बस नदी में गिरी, 13 की मौत, तीन घायल

Updated: शनिवार, 27 जनवरी 2018 (17:13 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में यात्रियों से भरी एक मिनी बस शनिवार को तड़के पंचगंगा नदी में गिरने से छह महिलाओं सहित 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना तथा स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने शवों को बाहर निकाला।


कारवीर पुलिस के अनुसार, भारत केसरी और वारखेडे परिवार के 16 सदस्य मिनी बस में सवार होकर भगवान गणपति की पूजा अर्चना करने के बाद रत्नागिरि के गनपतिपुले से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि बस चालक शराब के नशे में था और वह शिवाजी पुल की रेलिंग के निकट बस को रोक नहीं सका, जिससे बस नदी में गिर गई। इस हादसे में छह महिलाओं सहित 13 लोग डूब गए।

तीनों घायलों को छत्रपति प्रमिला राजे अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना तथा स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने शवों को बाहर निकाला। राज्य के राजस्व मंत्री चन्द्रकांत पाटिल, पुलिस महानिदेशक विश्वास नंगेरे-पाटिल, जिला अधीक्षक पुलिस संजय मोहिते ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया।

घटना की जांच पड़ताल जारी है। कारवीर पुलिस ने मृतकों के नाम पुणे जिले के मुक्शी तहसील के पीरगुंड के संतोष बाबनराव वारखेडे (45), गौरी संतोष वारखेडे (16), दिनेश्वरी संतोष वारखेडे (14), पुणे के हेवेली के बेलिवाडी निवासी सचिन भारत केदारी (34), निकेश सचिन केदारी (28), संस्कृति सचिन केदारी (8), सनिधा सचिन केदारी (नौ माह) साहिल दिलीप केदारी (14), भावना दिलीप केदारी (35), श्रावणी दिलीप केदारी (11) छाया दिनेश नंनगेरे (41), प्रतीक दिनेश नंनगेरे (14) और बस चालक पुणे के हिंजेवाडी निवासी महेश लक्ष्मण कुचेरकर (45) हैं। 
(वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

बालाघाट में बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को सरकार देगी 2-2 लाख की सहायता, बोले CM, प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

नेपाल त्रासदी की एक तस्‍वीर यह भी, पहले शवों की ज्‍वेलरी नोची, अब 92 लाख का लॉकर लूटा, लालचियों से निपट रही पुलिस

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

अगला लेख