dharma sangrah

बस चालक को आया हार्टअटैक, गाड़ी रोक बचाई 60 से अधिक यात्रियों की जान

Updated: मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (19:47 IST)
बालेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर जिले में मंगलवार को बस चला रहे एक चालक की दिल का दौरा (heart attack) पड़ने से मौत हो गई। लेकिन उसने अपनी मौत से पहले बस (Bus) को समय रहते रोक दिया और इस तरह 60 से अधिक यात्रियों की जान बचा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना बालेश्वर (Balasore) जिले के पातापुर छक में तड़के हुई।

ALSO READ: UP में 5 साल की बच्ची की हार्टअटैक से मौत, मोबाइल पर देख रही थी कार्टून
 
प्राथमिक सूचना का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल से पर्यटकों को लेकर यह बस बालेश्वर जिले के पंचलिंगेश्वर मंदिर जा रही थी। उसी बीच उसके चालक को दिल का दौरा पड़ा। उसने बताया कि जैसे ही चालक को दर्द महसूस हुआ, उसने बस सड़क किनारे खड़ी कर दी और वह बेहोश हो गया।

ALSO READ: भोपाल में 2 हादसों में बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे, हार्ट अटैक आने पर ड्राइवर ने बच्चों को किया शिफ्ट, मौके पर मौत
 
पुलिस के मुताबिक चालक शेख अख्तर की इस हालत से घबराए यात्रियों ने स्थानीय पुलिस को बुलाया, जो उन्हें नजदीकी नीलगिरि उपसंभागीय अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे पूर्व अमित दास नामक एक यात्री ने बताया कि चालक की अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्होंने बस रोक दी।
 
अमित के अनुसार बस को सड़क के किनारे खड़ी करने के तुरंत बाद चालक बेहोश हो गया। स्थानीय लोग और पुलिस उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने चालक की सूझबूझ की प्रशंसा की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख