shradh paksha
✕

यूपी के मैनपुरी में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 16 की मौत

Updated: बुधवार, 13 जून 2018 (10:10 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बुधवार तड़के सैफेई-मैनपुरी राजमार्ग पर जयपुर से फरूखाबाद जा रही एक प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा जाने के बाद पलट गई जिससे उसमें सवार 16 यात्रियों की मौत हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए। इस बस में करीब 60 यात्री सवार थे।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में यात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
 
मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने कि आज तड़के यह हादसा सैफेई-मैनपुरी राजमार्ग पर हुआ जिसमें यह प्राइवेट बस डिवाइडर से पलट गई और 16 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। 17 घायल यात्रियों में से तीन को सैफेई पीजीआई में भर्ती कराया गया है जबकि 14 को मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से कुछ की हालत बहुत ही गंभीर है।
 
उन्होंने कहा कि अभी प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मरने वालों में एक महिला यात्री भी शामिल है। पुलिस की टीमें राहत और बचाव के कामों में लगी है। मरने वाले यात्रियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
 
उधर लखनऊ में प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। (भाषा)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

भोपाल में गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें,मध्यप्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात

CJP का मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन', नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी भी हुए शामिल; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

UCC : गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

अगला लेख