suvichar
✕

बुलंदशहर हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर के परिजनों को 50 लाख की सहायता

Updated: मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (01:14 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर में भड़की हिंसा के बाद हिंसा की चपेट में आए शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी को 40 लाख रुपए तथा माता-पिता को 10 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
 
 
मुख्यमंत्री ने साथ ही साथ दिवंगत इंस्पेक्टर के आश्रित परिवार को असाधारण पेंशन तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा है कि इस दु:ख की घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार उनके साथ है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई  करेगी और प्रभावितों को आर्थिक सहायता दिए जाने के संबंध में निर्णय लेगी।
 
गौरतलब है कि बुलंदशहर में गोकशी के खिलाफ लोगों का गुस्सा इतना चरम पर आ गया कि इन लोगों ने कानून हाथ में ले लिया। इसके बाद पुलिस चौकी को फूंकने के साथ पुलिस पर भी हमला किया गया। इसमें इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने जान गंवा दी जबकि दारोगा के साथ आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख